नगरपालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी से अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने पठानी मोहल्ला से निकाला पैदल जुलूस, न्यायालय के समक्ष किया पेश
दमोह। नगरपालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) एवं कर्मचारियों के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा एक-एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को सीएमओ राजेंद्र लोधी की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में मिर्जा सरफराज बेग और मिर्जा शहजाद बेग के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद दोनों आरोपी लगातार पुलिस से बचते रहे।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर गठित टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश कर उन्हें जिला जेल दमोह भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी पठानी मोहल्ला निवासी मिर्जा सरफराज बेग और मिर्जा शहजाद बेग हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Damoh, Damoh | Jun 19, 2026