बक्सर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार परिसर में मानसिक रोग और लक्षण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Buxar, Buxar | Apr 28, 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से मानसिक रोग एवं उसके लक्षण विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विधिक सेवा प्राधिकार परिसर में सोमवार को 12:30 से किया गया. इस अवसर पर सदर अस्पताल की चिकित्सक अधिकारी डॉ कुमारी अनुराधा एवं डॉ अमलेश कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक रोगों और बौद्धिक क्षमता से जुड़े मुद्दों का जागरूकता फैलाना है.