ग्रेटर नोएडा में महिला दरोगा की संदिग्ध मौत! बाथरूम में मिला शव
#FemaleSubInspector #RashmiGautam #PoliceNews #JarchaPoliceStation #channel4newsdelhincr
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव उनके कमरे के बाथरूम में मिला। मंगलवार सुबह पिता ने कई बार फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद साथी महिला दरोगा को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ने पर रश्मि मृत अवस्था में मिलीं। रश्मि 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं और मूल रूप से कानपुर की रहने वाली थीं। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Delhi, India | Nov 17, 2026