कन्नौज: विशुनगढ के रसूलाबाद से 17 वर्षीय किशोरी को लेकर गया युवक, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र से पुलिस की लापरवाही से जुड़ा मामला सामने आया हैं। दरहसल एक गांव के रहने वाले दंपत्ति मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। दंपत्ति ने कहा गांव का लड़का उनकी 17 साल की बेटी को ले गया और पुलिस को नामजद तहरीर दी पर उसने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की। 3 महीने से पीड़ित पिता पुलिस के चक्कर काट रहा है।