कन्नौज: गांधीनगर मोहल्ले में हुई लूट की घटना में शामिल कच्छा बनियान गिरोह के 2 सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े
कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में लूट की घटना में शामिल कच्छा बनियान गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के द्वारा एसपी कार्यालय पर घटना का खुलासा किया गया। तिर्वा के गांधीनगर मोहल्ले में 26 अक्टूबर को गिरोह के चार सदस्यों ने घर में घुसकर लूट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।