कन्नौज: अहमदपुर रौनी में व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमले के मामले में इब्बन अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर रौनी गांव में व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले के मामले में कार्यवाही हुई है। पुलिस ने घायल व्यक्ति की पत्नी की तहरीर पर इब्बन अली नामक शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल का कानपुर के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है यह घटना 9 नवंबर दोपहर करीब 11:30 की थी।