कन्नौज: कार्तिक पूर्णिमा स्नान और मेले को लेकर डीएम ने महादेवी घाट का किया निरीक्षण
कन्नौज जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने आगामी कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत मेंहदीघाट कन्नौज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेले में लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं का आगमन होता है। अभी पर्याप्त समय है समस्त प्रकार की तैयारियंा अभी से पूर्ण कर ली जाये। डीएम ने बेरिकेटिंग, स्वच्छता समेत कई बिंदुओं पर ध्यान देते हुए निर्देश दिए।