कन्नौज: हसेरन ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य के खिलाफ 45 बीडीसी सदस्यों ने डीएम को सौंपे हलपनामें
कन्नौज जिला कलेक्ट्रेट में 45 बीडीसी सदस्यों के द्वारा हलपनामे डीएम को दिए गए है। हसेरन ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य को हटाने की मांग की है। बीडीसी सदस्यों ने विकास कार्यों से जुड़ी सुनवाई न करने की दलील दी है। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में कई बीडीसी सदस्यों ने मांग रखी है।