मसूरी में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 🙏l
पहाड़ों की रानी मसूरी के राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने पहुंचे।
दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विशेष पूजा हुई और श्रद्धालुओं ने कान्हा की पालकी झुलाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा।
#Mussoorie #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #RadhaKrishnaMandir #JaiShriKrishna Uttarakhand MussoorieNews UdayUttarakhandNews DevshikharCharcha