हल्द्वानी रामलीला मैदान के शुद्धिकरण विवाद पर महेंद्र भट्ट की सफाई, FIR के बाद बोले, मैंने कोई बयान ही नहीं दिया, हमारा कोई लेना-देना नहीं
हल्द्वानी रामलीला मैदान के शुद्धिकरण को सही ठहराने के आरोपों के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज की गई है। FIR के बाद अब महेंद्र भट्ट का बयान सामने आया है।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान दिया ही नहीं और शुद्धिकरण करने वालों से भी उनका कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश को तो पहले ही बांट चुकी है, अब समाज को बांटने का काम कर रही है।महेंद्र भट्ट ने बताया कि भाजपा की ओर से 7 सितंबर को प्रदेशभर में ‘समरसता धरना’ आयोजित किया जाएगा।
#MahendraBhatt #BJP #Uttarakhand #Haldwani #RamleelaMaidan #FIR #Congress #SamrastaDharna #Congress #malikarjunkharge #FIR #pahadsamachar #NewsUpdate