सैन्य धाम पर गणेश जोशी का विवादित बयान, सियासत गरमाई, कांग्रेस ने साधा निशाना
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सैन्य धाम को लेकर दिए बयान से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। गणेश जोशी ने कहा कि सैन्य धाम का निर्माण राजनीतिक लाभ को ध्यान में रखकर किया गया है।
उन्होंने कहा कि वह कोई संत नहीं हैं और राजनीति में किए जाने वाले कामों के राजनीतिक नफा-नुकसान देखे जाते हैं। उनके मुताबिक, सैन्य धाम का भी राजनीतिक लाभ लिया जाएगा।
मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने आरोप लगाया कि गणेश जोशी के बयान ने सैनिकों और उनकी शहादत को लेकर भाजपा की सोच को सामने ला दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सैनिकों की शहादत का सम्मान भी राजनीतिक लाभ तक सीमित है। सैन्य धाम को लेकर दिए इस बयान के बाद अब उत्तराखंड में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
#Uttarakhand #GaneshJoshi #SainikDham #BJP #Congress #GarimaDasauni #Dehradun #UttarakhandPolitics #pahadsamachar