पूरनपुर: श्रीलंका की महिला से निकाह कर फर्जी दस्तावेज बनवाने पर, प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारियों की भूमिका पर उठ रहे सवाल
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के मोहल्ला नवदिया वार्ड नंबर पांच निवासी मोहम्मद इमरान वर्ष 2018 में रोजगार के सिलसिले में जॉर्डन के अकाबा शहर गया था। वहां एक गारमेंट कंपनी में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात श्रीलंका निवासी सुरैनी वंतिका से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो मार्च 2019 में महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आ गई।