कौआकोल: कौआकोल में हर्षोल्लास से लहराया तिरंगा, प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
Kawakol, Nawada | Aug 15, 2026 कौआकोल प्रखंड में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख रीना राय ने बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार, सीओ चंदन चौधरी समेत जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की मौजूदगी में झंडोत्तोलन किया। थाना, अस्पताल, विद्यालय, पंचायत भवन, पैक्स व सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न संस्थानों में भी तिरंगा फहराया गया।