अजयगढ़: फॉरेस्ट बैरियर पर 'नोट लो, गाड़ी छोड़ो' का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर तेजी से फैला वसूली का कथित मामला
Ajaigarh, Panna | Sep 22, 2026 पन्ना–अजयगढ़ मार्ग स्थित फॉरेस्ट बैरियर एक बार फिर चर्चाओं में है। ट्रैक्टर चालक से कथित तौर पर पैसे लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन अवरोध नाके की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी बैरियर से वाहनों से कथित वसूली का वीडियो सामने आया था। अब नए वीडियो में पैसों के लेन-देन