जहरीली शराब कांड में एक और प्रशासनिक कार्रवाई
बंडा SDM आरती यादव हटाईं गईं, कलेक्ट्रेट में हुई पदस्थापना
सागर। बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बंडा SDM एवं संयुक्त कलेक्टर आरती यादव को बंडा SDM के पद से हटा दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, आरती यादव की पदस्थापना अब कलेक्ट्रेट कार्यालय, सागर में की गई है। आरती यादव बंडा SDM के साथ-साथ शाहगढ़ अनुविभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थीं।
वहीं, डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार जैन को बंडा SDM की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें शाहगढ़ अनुविभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले के बाद प्रशासन और पुलिस स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बंडा SDM के पद पर किए गए इस बदलाव को महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है।
#Sagar #Banda #SagarNews #JahriLiSharab #PoisonousLiquor #MadhyaPradesh #BreakingNews