टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक श्री श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले के 39 मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज दिन गुरुवार को "प्रतिभा सम्मान अभियान" के कार्यक्रम दौरान जिले के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 39 विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर उत्साह, आत्मविश्वास एवं खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।