मुज़फ्फरनगर: आंखों की रोशनी के लिए 11वें नेत्र शिविर में मुफ्त जांच, दवा और ऑपरेशन की सुविधा, नूर सलीम राणा की पहल
मुजफ्फरनगर के राणा पब्लिक स्कूल में 11वें निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गयापूर्व विधायक नूर सलीम राणा के माता-पिता की स्मृति में आयोजित शिविर का उद्घाटन रालोद नेता कृष्णपाल राठी ने किया।डॉक्टरों ने मरीजों की आंखों की जांच कर दवाइयां और उपचार दिया।जरूरतमंदों के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रही। नूर सलीम राणा के अनुसार अब तक 250 से अधिक ऑपरेशन कराए।