टांडा में शनिवार की दोपहर बाद करीब 1: 32 बजे जदयू का सांगठनिक चुनाव संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक शंभू प्रसाद सिंह एवं मतदान पदाधिकारी राम कुमार सिंह ने बताया कि अमित कुमार सिंह गुल्लू को निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित घोषित किया गया। इस प्रकार अमित कुमार सिंह गुल्लू लगातार चौथी बार जदयू प्रखंड अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे।