श्री रामचरितमानसअजर अमर हैं, इसका महत्व पृथ्वी पर हमेशा रहेगा- घनश्याम सिंह, विधायक
श्रीरामलील में शामिल हुए विधायक घनश्याम से भगवान श्रीराम के स्वरूप की उतारी आरती
दतिया। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रामचरितमानस अजर अमर है, इसका महत्व पृथ्वी पर हमेशा रहेगा और इसके माध्यम से मनुष्य को जीवन में बहुत सीखने को मिलेगा।
यह बात है दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने श्रीरामलीला समिति दतिया द्वारा किला चौक पर आयोजित की जा रही श्री रामलीला के मंच से बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर कही।
उन्होंने कहा कि ईश्वर से खड़ी बोली में प्रार्थना नहीं की जाती बल्कि भजन, कीर्तन एवं श्लोकों के माध्यम से प्रार्थना करते हैं परंतु रामलीला मंचन के माध्यम से रामलीला के पात्र जिन प्रसंग को अभिव्यक्त करते हैं वह हमें ह्दय में सीधा असर करती है।
हमें अपनी पुरानी सभ्यता, संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। जो देश, जो समाज अपनी परंपराओं संस्कृति को भूल जाता है वह आगे नहीं बढ़ पाता, आगे बढ़ाने के लिए पीछे की परंपरा, संस्कृति को अपनाना और उसे आगे बढ़ना बहुत आवश्यक है। मैं और मेरा परिवार इस कार्य के लिए हमेशा तैयार हैं और जनता के सहयोग से हम दतिया की पुरानी परंपराएं जिनमें दतिया का दशहरा और रामलीला सहित और भी जो परंपराएं, मान्यताएं एवं विरासत हैं उनको स्थापित कर आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे ऐसा मेरा विश्वास है।
श्रीरामलीला आयोजन के लिए दतिया की जनता और रामलीला समिति का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूँ। मुझे इस भव्य कार्यक्रम में आमंत्रित किया इसके लिए मैं गौरान्वित महसूस करता हूं।
कार्यक्रम के आरंभ में विधायक श्री सिंह का रामलीला भजन समिति के सदस्यों ने फूल माला पहनकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत सम्मान किया।