इटाढ़ी: पसहरा गांव: पत्नी से विवाद के बाद युवक 200 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा, बेटी चिल्लाती रही
Itarhi, Buxar | Apr 19, 2026 पत्नी से विवाद के बाद 1 युवक 200 फीट ऊपर बिजली टावर पर चढ़ गया। पत्नी ने नशा के लिए पैसे देने से मना किया था। इस बात से गुस्से में आकर वो तपती धूप में बाहें फैलाकर टावर पर खड़ा था। वहीं,ग्रामीणों ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची मजदूर की 7 साल की बेटी ने अपने पिता को नीचे बुलाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया।