टीकमगढ़: एसपी के निर्देशन में कारी और हजूरी नगर में 'हम होंगे कामयाब' पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडली के निर्देशन में हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत पुलिस द्वारा हजूरी नगर और कारी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस द्वारा विद्यार्थियों शिक्षक एवं आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा जारी अभियानों की जानकारी देकर इसका सहभागी बनने की अपील की गई।