बक्सर: बिहार विधानसभा में सदर विधायक ने बक्सर-जासों-डुमरांव पथ के चौड़ीकरण की मांग उठाई
Buxar, Buxar | Jun 25, 2025 बक्सर सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने बिहार विधानसभा में बक्सर-जासों-डुमरांव पथ के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण की माँग की है। उन्होंने सदन में इस विषय को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि यह सड़क जिले की प्रमुख सड़कों में से एक है, जिससे प्रतिदिन लाखों लोग आवागमन करते हैं। उन्होने बिहार विधान सभा में कहा कि वर्तमान में यह सड़क अत्यंत जर्जर स्थिति में है।