बक्सर: कोचाढ़ी में पशुओं की योजना और 1962 डायल के लाभों की जानकारी के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित
Buxar, Buxar | Jun 24, 2025 पशुपालन विभाग द्वारा गांव में जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं की योजना एवं 1962 डायल से लिए जा रहे लाभों के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को 2 बजे अपराह्न में चौसा के कोचाढी एवं मोहनपुरवा गांव में जाकर नुक्कड़ नाटक मंडली के सदस्यों द्वारा पशुपालन विभाग की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी.