बक्सर: दहेज में 3 लाख न मिलने पर नाराज़ पति ने परिजनों संग पत्नी से मारपीट कर घर से निकाला, थाने में मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Jun 24, 2025 दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरा नहीं होने से एक विवाहिता को उसके पति ने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट करने के बाद घर से खदेड़ दिया. इसके बाद पीड़िता अपनी साढ़े तीन साल की पुत्री के साथ मायके पहुंच कर न्याय की बाट जोह रही है. इस मामले में पीड़िता के बयान पर मंगलवार को 6 बजे संध्या में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाशी शुरू कर दी है.