बक्सर: मेरा युवा भारत के तहत जिला युवा कार्यालय में दो दिवसीय साक्षात्कार सम्पन्न, 11 प्रखंडों से युवा हुए शामिल
Buxar, Buxar | Jun 24, 2025 मेरा युवा भारत’ माय भारत कार्यक्रम के तहत जिले में युवा स्वयंसेवकों का साक्षात्कार 23 और 24 जून को जिला युवा कार्यालय बक्सर में सम्पन्न हुआ. मंगलवार को साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई. यह साक्षात्कार सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें जिले के 11 प्रखंडों से काफी संख्या में उत्साही युवाओं ने भाग लिया.