कटकमदाग: जर्जर स्कूल की छत से गिरा प्लास्टर, छात्र गंभीर रूप से घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कटकमदाग प्रखंड के ग्राम पसई स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में बुधवार को एग्यारह बजे जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से अष्टम कक्षा के छात्र प्रीतम कुमार (पिता–मुकेश पासवान) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई, जबकि कक्षा में मौजूद अन्य छात्र बाल-बाल बच गए