सादाबाद: सादाबाद तहसील में किसान यूनियन ने महापंचायत कर किसानों की फसलों में नुकसान के मुआवजे की की मांग
सादाबाद क्षेत्र में पिछले 5 दिन से काफी तेज बारिश और ओला वृष्टि हुई है जिससे किसानों की खेतों में खड़ी फसलों में काफी नुकसान हुआ है। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के द्वारा सादाबाद तहसील में एक किसान महापंचायत का आयोजन किया गया जहां किसानों ने फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे की मांग के साथ ही बैंक कर्ज माफ करने की मांग की है।