भादरा: भादरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष बने नंदलाल सैनी
भादरा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर मंगलवार को भाजपा के नंदलाल सैनी निर्वाचित हुए। उन्होंने 28 वोट प्राप्त कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गौरव सोनी को 16 वोटों से हराया। निर्वाचन अधिकारी भागीरथराम ने परिणाम घोषित कर प्रमाण पत्र सौंपा। भाजपा नेताओं व पार्षदों ने नंदलाल सैनी का गुलाल व माला पहनाकर स्वागत किया।