कालपी: आलमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kalpi, Jalaun | Mar 20, 2025 कालपी क्षेत्र के आलमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार की सुबह करीब 5:30 बजे 35 वर्षीय ग्राम रामपुर निवासी सुरेंद्र ने रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के आगे कूंदकर आत्महत्या कर ली, वहीं युवक की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है, फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।