कालपी: ग्राम महेबा में कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पुत्री घायल, अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Mar 19, 2025 चुर्खी थाना के सिकरी रहमानपुर निवासी विपिन ने कालपी पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 22 फरवरी को महेबा में अज्ञात स्विफ्ट डियाजर कार चालक द्वारा मेरे चाचा गजेंद्र सिंह की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी और उनकी पुत्री शिवानी घायल हो गई थी, पुलिस ने अज्ञात कार चालक मुकदमा दर्ज कर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे जानकारी दी है।