कालपी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी का एसडीएम और सीओ ने किया औचक निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं
Kalpi, Jalaun | Mar 19, 2025 कालपी सीएचसी का बुधवार सुबह करीब 11 बजे एसडीएम सुशील कुमार सिंह और सीओ अवधेश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया, उन्होंने अस्पताल में रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए और व्यवस्थाएं परखी, एसडीएम व सीओ ने वार्डों में भर्ती मरीजों के हालचाल को जाना व इमरजेंसी ड्यूटी में मौजूद चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए।