कालपी: उकासा मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Mar 18, 2025 हमीरपुर जिले के ग्राम चंडौत निवासी बदन सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 14 मार्च को उकासा मोड़ के पास अज्ञात ट्रक चालक द्वारा मेरे भाई डॉक्टर रामसिंह की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसको लेकर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जानकारी दी है।