धौलपुर: कोतवाली थाना पुलिस ने शेरगढ़ किले के पास अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को थाना इलाके के शेरगढ़ किला के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक एक आरोपी के हथियार के साथ खड़े होने की सूचना मिली थी। एसपी के निर्देशन में कार्यवाही को अंजाम दिया है।