चंदन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
इंदौर। शहर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए चंदन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 18.59 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स और एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ और वाहन की कुल कीमत लगभग 3.81 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में थाना चंदन नगर पुलिस लगातार नशा तस्करों पर नजर रख रही थी।
थाना प्रभारी तिलक कारोले के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सिंहासा वाइन शॉप के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने
Indore, Indore | Jun 4, 2026