सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत “नमो सेवा की अमिट कहानी” कार्यक्रम आयोजित
--
सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत “नमो सेवा की अमिट कहानी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में शासकीय महाविद्यालय, ओरछा तथा द्वितीय चरण में श्री रामराजा मंदिर प्रांगण, ओरछा में जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके उद्देश्य तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संबंध में सरल एवं प्रभावी ढंग से संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं-बहनों, युवाओं, बच्चों एवं आमजन ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं और जनकल्याण से जुड़े संदेशों को समझा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की सरकार प्रमुख के रूप में सेवा-यात्रा का भी उल्लेख किया गया। श्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 2025 में सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर संविधान के मूल्यों को मार्गदर्शक बताते हुए विकसित भारत के सामूहिक संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री जन-धन योजना एवं किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से जनजीवन में आए बदलावों और सरकार की जनकल्याणकारी पहल के बारे में जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत@2047 के संकल्प पर भी चर्चा हुई। इस विजन में युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब परिवारों सहित समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी को महत्वपूर्ण माना गया है।
इस अवसर पर श्री प्रमोद तिवारी, श्री महेश झारखड़िया, श्री विवेक सिंह तोमर, श्री ब्रजेन्द्र पाल, श्री डॉ महेन्द्र अहिरवार, श्री अनुराग शर्मा, श्री संजय नकीब, श्रीमती प्रतिभा साहू, श्री सोनू कड़ा, श्री माधव राजपूत, अरुण सेन, निक्की, नरेंद्र खरे, सतीस शर्मा प्रदीप राय, ब्रजेश परिहार सतीस केवट उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari
4 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026