"सेवा संकल्प अभियान" के तहत जेरोन खालसा में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
--
सेवा से संकल्प अभियान के तहत मेरा युवा भारत केंद्र निवाड़ी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जेरोन खालसा एवं शासकीय आयुष चिकित्सालय जेरोन खालसा के संयुक्त परिसर में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था मेरा युवा भारत द्वारा संचालित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “एक पेड़ लगाएं–बेहतर कल बनाएं” थीम पर किया गया।
मेरा युवा भारत केंद्र निवाड़ी के जिला युवा अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही शासकीय आयुष चिकित्सालय के उपवन में पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद जेरोन खालसा के उपाध्यक्ष श्री वीरनलाल रैकवार, वार्ड क्रमांक-1 के पार्षद श्री आदित्य पांडेय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. पवन अहिरवार, शासकीय आयुष चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद्र साहू, मेरा युवा भारत केंद्र के स्वयंसेवक श्री शशांक रावत सहित अस्पताल के कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
इस अवसर पर एएनएम सुमन पांडेय, ज्ञान देवी साहू, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदमा मिश्रा, मंजू देवी रावत, गार्ड अजेंद्र यादव, वार्ड बॉय भागचंद्र सौर, पीटीएस रितिक वाल्मिक, दवासाज़ केशवदास सौर एवं सामाजिक कार्यकर्ता राकेश साहू ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता गतिविधियों एवं वृक्षारोपण के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प से आमजन को जोड़ने का संदेश दिया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari
16 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026