राजस्थान के तिजारा (अलवर) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों को पुलिस और भाजपा के चंगुल से छुड़ाने के लिए अनोखा कदम उठाना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि पार्षदों को अपनी जान बचाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए चलती बस के शीशे तोड़कर बाहर कूदना पड़ा। इस दौरान बस में मौजूद महिला पार्षद भी अपनी जान जोखिम में डालकर बाहर निकलीं।मिली जानकारी के अनुसार, पार्षदों ने तमाम बाधाओं को पार करते हुए रात 10 बजे किसी तरह पुलिस के शिकंजे से खुद को मुक्त कराया और तिजारा पहुंचकर अपना मतदान पूरा किया, जिसके बाद कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हुई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। . . . . . . .#tijara #rajasthan #congress #bjp