#बालाघाट
स्वैच्छिकता पर्व के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का दिया संदेश
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के तत्वावधान में विकासखंड वारासिवनी द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कासपुर में स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए ग्रामीणों को स्वैच्छिक कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीता हनवत (जिला पंचायत सदस्य) ने बताया कि इस अवधि में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जन अभियान परिषद द्वारा जो कार्यक्रम पौधरोपण का चलाया जा रहा है जो बहुत अच्छी पहल है, वर्षा ऋतु में गांवों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान तथा समाजहित में कार्य करने वाले स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के सम्मान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सुरेंद्र कुमार भगत (विकासखंड समन्वयक) कहा कि परिषद द्वारा 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक मनाए जा रहे स्वैच्छिकता पर्व का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि समितियों को समाज के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने समितियों के सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में अधिकाधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में पौधरोपण भी किया गया। इसके पश्चात उपस्थित ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति तथा समाजहित में स्वैच्छिक कार्य करने की शपथ ली ।
इस अवसर पर डॉ. गीता हनवत, सुरेंद्र कुमार भगत, राजकुमार लिल्हारे (नवांकुर संस्था के अध्यक्ष) सुश्री निकिता मिश्रा (परामर्शदाता), नरेंद्र जी ठाकरे (पंचायत सचिव), गुलचन्द रहांगडाले (सहायक सचिव) पुनम पारधी, महेश्वरी रहांगडाले, संतोषी रहांगडाले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने पौधों के संरक्षण एवं समाज के विकास के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प भी लिया।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #environment_mp
16 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026