Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
image
image
image
image

#बालाघाट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर पालिका की टास्क फोर्स बैठक सम्पन्न थोक कचरा उत्पादकों के पंजीयन, वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं जनभागीदारी पर दिया गया जोर नगर पालिका परिषद बालाघाट में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी एवं स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निकाय स्तरीय मल्टी-टायर्ड मॉनिटरिंग टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने की। बैठक में परियोजना अधिकारी (संयुक्त कलेक्टर) श्री राहुल नायक, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री योगेश बिशेन, स्वास्थ्य सभापति श्रीमती संगीता खगेश कावरे, योजना शाखा सभापति श्रीमती योगिता विनय बोपचे, नियोजन सभापति श्री कमलेश पांचें, जल शाखा सभापति श्री समीर जैसवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सूर्यप्रकाश उके सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नगर की स्वच्छता व्यवस्था, घर-घर कचरा संग्रहण, स्रोत स्तर पर गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में थोक कचरा उत्पादकों (Bulk Waste Generators-BWG) पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन 100 किलोग्राम या उससे अधिक ठोस अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले अथवा निर्धारित क्षेत्रफल एवं जल खपत वाले होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, विवाह भवन, मैरिज हॉल तथा अन्य बड़े संस्थानों को अपने परिसर में ही गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, प्रसंस्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित करना होगा। नियमों का पालन सभी संबंधित संस्थानों के लिए अनिवार्य रहेगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ बालाघाट के निर्माण में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों की समान भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी (संयुक्त कलेक्टर) श्री राहुल नायक ने सभी चिन्हित BWG संस्थानों का सर्वे कर उनका पंजीयन करने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सूर्यप्रकाश उके ने बताया कि नगर पालिका द्वारा BWG संस्थानों की पहचान, नियमित निरीक्षण एवं निगरानी के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। साथ ही घर-घर कचरा संग्रहण, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, जनजागरूकता अभियान एवं वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। बैठक में सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं धार्मिक ट्रस्टों की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया गया। समिति ने निर्णय लिया कि स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। अंत में समिति ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें, निर्धारित समय पर ही कचरा संग्रहण वाहन को कचरा दें, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं तथा स्वच्छता नियमों का पालन करते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बालाघाट के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mpurbandeptt

1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट 
बालाघाट में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन पर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित

     राज्य निर्वाचन आयोग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के तहत अंतिम प्रकाशन के संबंध में गुरुवार 23 जुलाई को कलेक्ट्रेट में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.एस. धुर्वे (आईएएस) ने की।

     बैठक में निर्वाचन प्रवर सहायक अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन) श्री दीपक चौरगड़े, इलेक्शन सुपरवाइजर तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इंडियन नेशनल कांग्रेस (कांग्रेस) के प्रतिनिधियों ने मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव और विचार रखे।

     बैठक के दौरान डुप्लीकेट मतदाताओं पर की जा रही कार्रवाई, ऑनलाइन मतदाता पंजीयन, दावा-आपत्ति केंद्रों की स्थापना एवं उनके निराकरण, राजनीतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की गई।

      इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.एस. धुर्वे ने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए आयोग के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बन सके।

#JansamparkMP 
#CEOMPElections
#ecisveep

#बालाघाट बालाघाट में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन पर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित राज्य निर्वाचन आयोग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के तहत अंतिम प्रकाशन के संबंध में गुरुवार 23 जुलाई को कलेक्ट्रेट में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.एस. धुर्वे (आईएएस) ने की। बैठक में निर्वाचन प्रवर सहायक अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन) श्री दीपक चौरगड़े, इलेक्शन सुपरवाइजर तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इंडियन नेशनल कांग्रेस (कांग्रेस) के प्रतिनिधियों ने मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव और विचार रखे। बैठक के दौरान डुप्लीकेट मतदाताओं पर की जा रही कार्रवाई, ऑनलाइन मतदाता पंजीयन, दावा-आपत्ति केंद्रों की स्थापना एवं उनके निराकरण, राजनीतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.एस. धुर्वे ने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए आयोग के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बन सके। #JansamparkMP #CEOMPElections #ecisveep

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

#बालाघाट 
डायरिया रोको अभियान' के तहत पीएचई विभाग ने ग्रामीणों को किया जागरूक
भालापुरी और हीरापुर में पेयजल की गुणवत्ता जांची, हाथ धोने के सही तरीके बताए
  जिले में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा 'डायरिया रोको अभियान' प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत गुरुवार को बैहर विकासखंड के ग्राम भालापुरी एवं हीरापुर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. उइके के निर्देशन में पीएचई विभाग के पीएमयू समन्वयक शीतल मिश्रा, हरीश झा एवं ब्लॉक समन्वयक फनीश रंगारे ने ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों का भ्रमण कर ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान टीम ने फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) की सहायता से पेयजल स्रोतों के पानी की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही ग्रामीणों को स्वयं एफटीके किट का उपयोग कर पानी की गुणवत्ता जांचने की विधि भी सिखाई गई, ताकि वे समय रहते दूषित पानी की पहचान कर जलजनित बीमारियों से बचाव कर सकें।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को हैंड वॉश के छह महत्वपूर्ण चरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर सही तरीके से हाथ धोने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोजन बनाने और खाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने की आदत डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
समन्वयकों ने ग्रामीणों से हमेशा स्वच्छ, सुरक्षित एवं ढककर रखा गया पेयजल उपयोग करने की अपील की। साथ ही जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, गंदगी दिखाई देने पर तत्काल सफाई करने तथा स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और स्वच्छता ही डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #minphemp #minprdd

#बालाघाट डायरिया रोको अभियान' के तहत पीएचई विभाग ने ग्रामीणों को किया जागरूक भालापुरी और हीरापुर में पेयजल की गुणवत्ता जांची, हाथ धोने के सही तरीके बताए जिले में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा 'डायरिया रोको अभियान' प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत गुरुवार को बैहर विकासखंड के ग्राम भालापुरी एवं हीरापुर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. उइके के निर्देशन में पीएचई विभाग के पीएमयू समन्वयक शीतल मिश्रा, हरीश झा एवं ब्लॉक समन्वयक फनीश रंगारे ने ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों का भ्रमण कर ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान टीम ने फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) की सहायता से पेयजल स्रोतों के पानी की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही ग्रामीणों को स्वयं एफटीके किट का उपयोग कर पानी की गुणवत्ता जांचने की विधि भी सिखाई गई, ताकि वे समय रहते दूषित पानी की पहचान कर जलजनित बीमारियों से बचाव कर सकें। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को हैंड वॉश के छह महत्वपूर्ण चरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर सही तरीके से हाथ धोने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोजन बनाने और खाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने की आदत डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। समन्वयकों ने ग्रामीणों से हमेशा स्वच्छ, सुरक्षित एवं ढककर रखा गया पेयजल उपयोग करने की अपील की। साथ ही जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, गंदगी दिखाई देने पर तत्काल सफाई करने तथा स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और स्वच्छता ही डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minphemp #minprdd

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

#बालाघाट 
कुंडेकसा और बोंदारी पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, घर-घर जाकर की जा रही स्वास्थ्य जांच

कलेक्टर के निर्देश पर लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, 

ग्रामीणों से झाड़-फूंक के बजाय चिकित्सकीय उपचार लेने की अपील

      बालाघाट जिले की बिरसा तहसील की ग्राम पंचायत अडोरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंडेकसा एवं बोंदारी में बच्चों के बीच बीमारी फैलने की सूचना के बाद कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर उपचार शुरू कर दिया है। विभाग की टीम घर-घर जाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर रही है।

     गुरुवार 23 जुलाई को बैहर के एसडीएम श्री श्रीश कुमार प्यासी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलव ने ग्राम कुंडेकसा एवं बोंदारी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की तथा बुखार से पीड़ित लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराकर उनका उपचार प्रारंभ किया।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलव ने बताया कि गांव में कुछ लोग बुखार से पीड़ित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रत्येक घर पहुंचकर सभी लोगों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि विभाग की एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं खंड चिकित्सा अधिकारी की टीम पिछले तीन दिनों से लगातार दोनों गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

      डॉ. उपलव ने स्पष्ट किया कि ग्राम कुंडेकसा एवं बोंदारी में किसी भी मरीज में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बुखार या अन्य बीमारी होने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास का सहारा लेने के बजाय आशा कार्यकर्ता अथवा स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर चिकित्सकीय उपचार लें।

      स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, ताजा एवं स्वच्छ भोजन करने, बासी भोजन से परहेज करने, पानी उबालकर पीने, घरों के आसपास साफ-सफाई रखने तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी है।

   उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत अडोरी के बोंदारी (कोहनीमोर) में दो सप्ताह पूर्व दो बच्चों तथा 22 जुलाई की रात्रि ग्राम कुंडेकसा में एक बच्चे की मृत्यु हुई थी। घटना के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता के साथ दोनों गांवों में लगातार निगरानी एवं उपचार कार्य कर रहा है।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#heathminmp

#बालाघाट कुंडेकसा और बोंदारी पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, घर-घर जाकर की जा रही स्वास्थ्य जांच कलेक्टर के निर्देश पर लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों से झाड़-फूंक के बजाय चिकित्सकीय उपचार लेने की अपील बालाघाट जिले की बिरसा तहसील की ग्राम पंचायत अडोरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंडेकसा एवं बोंदारी में बच्चों के बीच बीमारी फैलने की सूचना के बाद कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर उपचार शुरू कर दिया है। विभाग की टीम घर-घर जाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर रही है। गुरुवार 23 जुलाई को बैहर के एसडीएम श्री श्रीश कुमार प्यासी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलव ने ग्राम कुंडेकसा एवं बोंदारी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की तथा बुखार से पीड़ित लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराकर उनका उपचार प्रारंभ किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलव ने बताया कि गांव में कुछ लोग बुखार से पीड़ित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रत्येक घर पहुंचकर सभी लोगों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि विभाग की एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं खंड चिकित्सा अधिकारी की टीम पिछले तीन दिनों से लगातार दोनों गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। डॉ. उपलव ने स्पष्ट किया कि ग्राम कुंडेकसा एवं बोंदारी में किसी भी मरीज में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बुखार या अन्य बीमारी होने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास का सहारा लेने के बजाय आशा कार्यकर्ता अथवा स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर चिकित्सकीय उपचार लें। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, ताजा एवं स्वच्छ भोजन करने, बासी भोजन से परहेज करने, पानी उबालकर पीने, घरों के आसपास साफ-सफाई रखने तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत अडोरी के बोंदारी (कोहनीमोर) में दो सप्ताह पूर्व दो बच्चों तथा 22 जुलाई की रात्रि ग्राम कुंडेकसा में एक बच्चे की मृत्यु हुई थी। घटना के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता के साथ दोनों गांवों में लगातार निगरानी एवं उपचार कार्य कर रहा है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #heathminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

#बालाघाट
स्वैच्छिकता पर्व के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का दिया संदेश

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के तत्वावधान में विकासखंड वारासिवनी द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कासपुर  में स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए ग्रामीणों को स्वैच्छिक कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीता हनवत (जिला पंचायत सदस्य) ने बताया कि इस अवधि में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जन अभियान परिषद द्वारा जो कार्यक्रम पौधरोपण का चलाया जा रहा है जो बहुत अच्छी पहल है,  वर्षा ऋतु में गांवों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान तथा समाजहित में कार्य करने वाले स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के सम्मान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सुरेंद्र कुमार भगत (विकासखंड समन्वयक) कहा कि परिषद द्वारा  4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक मनाए जा रहे स्वैच्छिकता पर्व का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि समितियों को समाज के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने समितियों के सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में अधिकाधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में पौधरोपण भी किया  गया। इसके पश्चात उपस्थित ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति तथा समाजहित में स्वैच्छिक कार्य करने की शपथ ली ।

इस अवसर पर डॉ. गीता हनवत, सुरेंद्र कुमार भगत, राजकुमार लिल्हारे (नवांकुर संस्था के अध्यक्ष) सुश्री निकिता मिश्रा (परामर्शदाता), नरेंद्र जी ठाकरे (पंचायत सचिव), गुलचन्द रहांगडाले (सहायक सचिव) पुनम पारधी, महेश्वरी रहांगडाले, संतोषी रहांगडाले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने पौधों के संरक्षण एवं समाज के विकास के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प भी लिया।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #environment_mp

#बालाघाट स्वैच्छिकता पर्व के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का दिया संदेश मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के तत्वावधान में विकासखंड वारासिवनी द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कासपुर में स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए ग्रामीणों को स्वैच्छिक कार्य करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीता हनवत (जिला पंचायत सदस्य) ने बताया कि इस अवधि में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जन अभियान परिषद द्वारा जो कार्यक्रम पौधरोपण का चलाया जा रहा है जो बहुत अच्छी पहल है, वर्षा ऋतु में गांवों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान तथा समाजहित में कार्य करने वाले स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के सम्मान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुरेंद्र कुमार भगत (विकासखंड समन्वयक) कहा कि परिषद द्वारा 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक मनाए जा रहे स्वैच्छिकता पर्व का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि समितियों को समाज के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने समितियों के सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में अधिकाधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में पौधरोपण भी किया गया। इसके पश्चात उपस्थित ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति तथा समाजहित में स्वैच्छिक कार्य करने की शपथ ली । इस अवसर पर डॉ. गीता हनवत, सुरेंद्र कुमार भगत, राजकुमार लिल्हारे (नवांकुर संस्था के अध्यक्ष) सुश्री निकिता मिश्रा (परामर्शदाता), नरेंद्र जी ठाकरे (पंचायत सचिव), गुलचन्द रहांगडाले (सहायक सचिव) पुनम पारधी, महेश्वरी रहांगडाले, संतोषी रहांगडाले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने पौधों के संरक्षण एवं समाज के विकास के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प भी लिया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #environment_mp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026