आरा: पटना-आरा-सासाराम सड़क परियोजना में तेजी आएगी, DM ने मुआवजा भुगतान जल्द करने का दिया निर्देश
Arrah, Bhojpur | Nov 18, 2026 भोजपुर के जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने एनएच-119ए यानी पटना-आरा-सासाराम सड़क परियोजना के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इसको लेकर 18 नवंबर को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क निर्माण कार्य की प्रगति और जमीन अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।