गंधवानी: बाग में अनोखा जुगाड़: 'इसकी हेलमेट उसके सिर' की तर्ज पर ₹10 में मिल रही हेलमेट
पेट्रोल भरवाने के लिए वाहन चालक अपने आस पड़ोसियों से, रिश्तेदारों से हेलमेट उधार मांग रहे है। वे यह बोलते नजर आ रहे हेलमेट देना जरा, पेट्रोल भरवा कर लाना है। 1 अगस्त से धार जिला कलेक्टर एवं प्रशासन के आदेश के बाद बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर सख्त रोक लगा दी गई है। अब पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट आए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है।