ज्ञानपुर: भदोही महिला आयोग की सदस्या ने महिलाओं की समस्याएं सुनी, योजनाओं की की समीक्षा
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाह ने भदोही में महिलाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर जनसुनवाई की और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महिलाओं द्वारा घरेलू हिंसा, पारिवारिक समस्याएं और महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दों से संबंधित 28 शिकायतें दर्ज की गईं।