ज्ञानपुर: भदोही पुलिस ने एक वारंटी समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार
जनपद भदोही पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वारंटी और दो अन्य व्यक्तियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थाना गोपीगंज, कोइरौना और ऊंज पुलिस ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।