ज्ञानपुर: कोइरौना के बेरवा में ताऊ ने 11 वर्षीय भतीजे का गला रेता, गंभीर हालत में बीएचयू किया गया रेफर
कोइरौनाथाना क्षेत्र के बेरवां पहाड़पुर गांव में बुधवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां रोहित पांडेय पुत्र हरिश्चंद्र पांडेय ने अपने 11 वर्षीय भतीजे कृष्णा पांडेय पुत्र राहुल पांडेय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।