जमुई: अलीगंज में पौधारोपण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, लंबी आयु की कामना की
Jamui, Jamui | Jun 19, 2026 कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे अलीगंज प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर उनका जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।