पीरटांड: गिरिडीह जिला संतमत सत्संग समिति की ओर से श्याम मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा दूसरे दिन भी रहा जारी।
गिरिडीह जिला संतमत सत्संग समिति की ओर से श्याम मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बता दें कि 27 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा की शुरुवात हुई। यह कथा दो अप्रैल तक चलेगी। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन भागलपुर से आए कथा व्यास पूज्य गुरु नंदन जी महाराज ने भगवान नारायण के कथाओं का जिक्र किया।