पीरटांड: लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा गंगापुर में बच्चों के बीच बांटी गई पिचकारी और टॉफी
लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा रविवार को होली के अवसर पर गंगापुर गांव में आदिवासी बच्चों और महिलाओं के बीच रंग गुलाल पिचकारी और टॉफी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि प्रत्येक त्यौहार में हमारे क्लब के द्वारा गंगापुर गांव के आदिवासी बच्चों और महिलाओं के बीच कार्यक्रम किया जाता है।