पीरटांड: मुफस्सिल थाना पुलिस ने बरवाडीह से किया फ्लैग मार्च, होली को लेकर दी गई हिदायत।
मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा रविवार शाम को बरवाडीह से फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पूरे मुफस्सिल इलाके का पुलिस ने भ्रमण किया।मौके पर में बीडीओ गणेश कुमार,मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, दल बल के साथ मौजूद थे। बताया गया की होली को लेकर पूरे इलाके में शांति व्यवस्था बरकरार रहे, इसको लेकर फ्लैग मार्च किया जा रहा है।