पीरटांड: गादी श्रीरामपुर की रहने वाली महिला सड़क हादसे में हुई घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
गादी श्रीरामपुर की रहने वाली अर्चना देवी बुधवार को सड़क हादसे में घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत ही इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। डांडीडीह एसबीआई बैंक के पास किसी दूसरे मोटरसाइकिल द्वारा महिला की बाइक में ठोकर मार दी गई थी।