हाथरस: अज्ञात कारणों से युवक ने जहरीली दवा का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस की हाथरस हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक बृजेश ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जहरीली दवा के सेवन से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत बिगड़ी हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।